चीन में भारतीय राजनयिक से बदसलूकी
बीजिंग।
शंघाई की एक अदालत में एक भारतीय राजनयिक के साथ उस वक्त बदसलूकी की गई जब वह दो भारतीयों की रिहाई के लिए पहुंचा था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए भारत ने चीन की सरकार के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारतीय राजनयिक 46 वर्षीय एस. बालाचंद्रन शंघाई के निकट यिवू शहर की एक अदालत में 31 दिसंबर को पेश हुए थे। id="toptextpromo">वह
भारत के दो कारोबारियों दीपक रहेजा और श्यामसुंदर अग्रवाल को रिहा करने के लिए पहुंचे थे। अदालत से बाहर निकलते समय शंघाई में भारतीय वाणिज्यदूत बालाचंद्रन के साथ बदसलूकी की गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारत ने इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बालाचंद्रन
मधुमेह के मरीज हैं। भारतीय दूतावास के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस घटना के संदर्भ में एक विरोध पत्र चीन के विदेश मंत्रालय को सौंपा गया है। इसमें चीन की सरकार से कारर्वाइ की मांग की गई है। सूत्रों का कहना है कि इस विरोध पत्र में राजनयिक के साथ बदसलूकी और दो भारतीयों को स्थानीय कारोबारियों द्वारा कब्जे में लेने एवं प्रताडि़त करने भी जिक्र किया गया है।











Click it and Unblock the Notifications