ब्रिटिश महिला ने 40 लाख पौंड में कराया नितंबों का बीमा

woman
लंदन। यह बात सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन एक 39 वर्षीय ब्रिटिश महिला ने अपने नितंबों का 40 लाख पौंड में बीमा कराया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नताली थामस को ब्रिटेन के एक होटल में कमरों के बिस्तरों की कोमलता जांचने की नौकरी मिली है। वह प्रतिदिन 24 बिस्तरों की जांच करेगी। डेली एक्सप्रेस ने यह खबर दी है।

नताली ने इस नौकरी को पाने के लिए अपने नियोक्ता को यह यकीन दिलाया कि वह बिस्तर के गद्दों में बेहद बारीक चीजों को भी महसूस कर सकती है और वह प्रिमीयर इन होटल के 46 हजार बिस्तरों की जांच करेगी। नताली अपने नितंबों का खास ख्याल रखती है। वह नियमित रूप से उन पर क्रीम की मालिश करती है और डेनिम जींस आदि पहनने से परहेज करती है क्योंकि ऐसे परिधानों से नितंबों की कोमलता प्रभावित होती है।

उसके नितंब कितने कीमती हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी उनका 40 लाख पौंड का बीमा करने जा रही है। नताली ने कहा मुझे अपनी नयी नौकरी बहुत पसंद है। यह एक सपने के सच होने जैसा है। गद्देदार बिस्तरों पर उछलने में मजा आता है। मैं अपनी नौकरी को काफी गंभीरता से लेती हूं और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करती हूं कि होटल में आने वाले हर मेहमान को पूरा आराम मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+