अब चुनावों तक महंगा नहीं होगा पेट्रोल

आपको बता दें कि सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद अब पैट्रोल के दाम बढ़ने की खबर आ रही थी। पेट्रोल के दामों में 2.10 से 2.13 रूपए प्रति लीटर तक का इजाफा होने की बात कही जा रही थी। कहा जा रहा था कि डॉलर के मुकाबले रूपए के घटकर 53 तक गिर जाने से आयात महंगा हो गया है। इससे पेट्रोल के दाम 1.78 रूपए प्रति लीटर बढ़ने चाहिए।
स्थानीय करों को जोड़कर यह वृद्धि 2.10 से लेकर 2.13 रूपए प्रति लीटर तक हो सकती है।तेल कंपनियों ने नवंबर के महीने में पेट्रोल के दामों में दो बार कटौती की थी। 30 नवंबर को पेट्रोल की कीमत में 78 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी जबकि 16 नवंबर को भी पेट्रोल की कीमत में 2 रुपए 22 पैसे की कमी की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications