पाक ने फिर किया युद्ध विराम का उल्लंघन

उन्होंने बताया कि घटना में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर युद्धविराम उल्लंघन का मामला है। हम इस घटना के लिए आज पाकिस्तान में अपने समकक्षों से विरोध दर्ज कराएंगे। घायल जवान की पहचान पंजाब के राकेश कुमार के तौर पर र्हुइ है।
यह इस माह में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की ओर से युद्धविराम उल्लंघन का चौथा मामला है। इससे पहले चार दिसंबर, 14 दिसंबर और 22 दिसंबर को भी युद्धविराम का उल्लंघन किया गया था। केवल दिसंबर महीने में ही पाकिस्तान की तरफ से चौथी बार युद्धविराम का उलंघन किया गया है। इसको देखकर ऐसा लगता है कि पाक सरकार का नियंत्रण सेना पर नहीं है क्योकि प्रशासनिक स्तर पर मधुर संबंधो की बात होती है और सीमा पर उल्लंघन की गुस्ताखी होती है।












Click it and Unblock the Notifications