अन्ना बीमार, कोर कमेटी की बैठक टली

भ्रष्टाचार से निपटने के लिए भावी रणनीति बनाने के लिए अन्ना हजारे के सहायकों की एक बैठक पश्चिमी महाराष्ट स्थित उनके पैतृक गांव रालेगण सिद्धी में होने वाली थी। 74 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता ने कमजोर लोकपाल विधेयक के विरोध में 27 दिसंबर से अपना तीन दिन का अनशन शुरू किया था, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्होंने 28 दिसंबर को अनशन समाप्त कर दिया था।
अगले दिन वह अपने गांव लौट गए। मुंर्बइ में अनशन स्थल पर भीड़ कम होने के बावजूद हजारे ने कहा है कि वह कमजोर लोकपाल विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications