नये साल के जश्न में खलल, सीएनजी के दाम बढ़े

साल 2011 में यह पांचवां मौका था जब गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। दिल्ली के ग्राहकों को शुक्रवार रात से ही गैस पर 1.75 रुपये व गाजियाबाद-नोएडा में दो रुपये प्रति किलो अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। बढ़ती महंगाई ने तो पहले ही आम आदमी का चैन चुरा लिया है उसमें बार-बार बढ़ते दामों ने उसे और परेशान कर के रख दिया है।
सीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी आईजीएल का कहना है कि यह वृद्धि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत के चलते हुई है। अब दिल्ली में सीएनजी के दाम 33.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए है जबकि गाजियाबाद, नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में ग्राहकों को 37.90 रुपये देने हो सकता है आज शाम तक पैट्रोल की कीमत में भी बढ़ोत्तरी हो जाये क्योंकि आज तेल कंपनियों की एख बैठक होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications