फ्लाप हो गया अन्ना हजारे का अनशन: अंबिका सोनी

लेकिन सूचना एंव प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी का का कहना है कि अन्ना हजारे का अनशन पूरी तरह से फ्लॉप हो गया इसलिए उन्होंने यह फैसलाकिया है। एमआरआरडीडी मैदान में लोग एकत्र ही नहीं हुए उल्टा उन्होंने यह सवाल किया कि आप यह आंदोलन और अनशन क्यों कर रहे हैं? जिसको समझते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है।
गौरतलब है कि बुधवार को अन्ना हजारे ने ऐलान किया कि वह अपना अनशन आज ही समाप्त कर देंगे। अन्ना ने कहा कि मै अपना अनशन सिर्फ इस लिये समाप्त कर रहा हूं क्योंकि मेरी तबियत खराब है। मालूम हो कि अन्ना का अनशन तीन दिन तक होना था मगर अचानक अन्ना की तबीयत अचानक खराब हो गई और डाक्टरों ने अनशन न करने सख्त हिदायत दे दी। उसके कुछ समय बाद अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो अन्ना की तबियत के मद्दे नजर जेल भरो आंदोलन भी रद्द करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications