आज ही पेश होगा राज्यसभा में लोकपाल बिल: राजीव शुक्ला

संसदीय केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव शुक्ला ने अब से थोड़ी देर पहले मीडिया को बताया कि आज राज्यसभा में लोकपाल बिल पेश कर दिया जायेगा। हालांकि उन्होंने यह माना की लोकपाल को पारित कराना वहां आसान नहीं होगा क्योंकि वहां अल्पमत में उनकी सरकार है।
बीजेपी के रूख को उन्होंने कहा कि सच सामने आ गया है। उनकी पूरी कोशिश होगी कि बिल को पारित कराया जाये लेकिन अब क्या होगा वो आज राज्य सभा में सामने आ जायेगा। उन्हें अन्य घटक दलों पर भऱोसा है। बिल के राष्ट्रपति के द्वारा स आज राज्यसभा में पेश करने की सहमति दे दी गयी है। आज दिन में दो बजे बिल पेश कर दिया जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications
