यूपी के एटा जेल में अन्‍ना हजारे का तूफान

Anna Hazare
लखनऊ। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू हो चुकी है और कई लोग इसमें शामिल हो गए हैं। एटा के जिला कारागार में भ्रष्टाचार से परेशान एक सिपाही ने जेल प्रशासन के खिलाफ अनशन शुरू कर दिया। सिपाही तूफानी सिंह ने जेल के गेट पर अनशन पर बैठते हुए मांग की कि कारागार के भीतर पनप रहे भ्रष्टाचार को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।

समाज सेवा अन्ना हजारे से प्रेरित सिपाही तूफान सिंह ने अनशन शुरू किया तो जेल प्रशासन की नींद उड़ गयी। जेल अधिकारी आला अफसरों को यह बता नहीं पा रहे हैं कि आखिर यह कैसे हुआ और इसे समाप्त करने के लिए वे क्या कर रहे हैं। उधर सिपाही तूफान का आरोप है कि जेल के भीतर कदम-कदम पर भ्रष्टाचार हो रहा है।

हजारे मंगलवार से मुंबई में अनशन करेंगे और उससे एक दिन पहले ही तूफान सिंह ने जेल मेनुअल की परवाह किये बगैर भ्रष्टाचार को दूर करने की मांग को लेकर जेल के गेट के बाहर ही अनशन शुर कर दिया। तूफानी ने खुलकर अधिकारियों पर आरोप लगाया कि जेल में सिपाहियों की ड्यूटी लगाने के लियेपैसों की मांग की जाती है।

तूफान सिंह का कहना है कि जेल के अन्दर जो भी कैदी काम न करके आराम करना चाहे तो उसे 1500 रुपये देने होते हैं इतना ही नहीं जेल के भीतर मादक पदार्थ के अलावा बीडी, चरस व गांजा आदि की भी आपूर्ति होती है। उसने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार अधिकारियों की जानकारी में होता है और उसमें उनका खुला संरक्षण मिलता है। उसने कहा है कि वह अन्ना हजारे और पूर्व आईपीएस किरण बेदी से प्रभावित है।

उधर जेल प्रशासन पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे बैठा है तथा अनशन पर उतारू सिपाही को मनाने के लिए साथी कर्मचारी व अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन कोई बात बनती नहीं दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+