'पड़ोसी देशों से सुधरे भारत के रिश्ते'

उन्होंने पत्रकारों के साथ दोपहर के भोजन के दौरान हुई बैठक में कहा कि तेजी से उभरती और बड़ी अर्थव्यवस्था तथा दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर भारत की हैसियत के अनुसार महत्वपूर्ण संस्था में हमने सक्रिय और रचनात्मक भूमिका निभाई है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरदीप पुरी की भी सराहना की।
वह इस संबंध में मंत्रालय के अन्य अधिकारियों के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए मौजूद थे। कृष्णा ने किसी भी देश के नाम का उल्लेख किए बगैर कहा कि हमने इस साल अपने निकटवर्ती और दूरस्थ पड़ोसी देशों के साथ अपने रिश्तों को और ठोस तथा गतिशील बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। कृष्णा ने इस संबंध में प्रधानमंत्री की इस साल हुई बांग्लादेश, काबुल और मालदीव की यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रयास रंग लाये हैं।












Click it and Unblock the Notifications