सरकार ने दिया अल्पसंख्यकों को ओबीसी में 4.5 फीसदी कोटा

सरकार ने ओबीसी के 27 फीसदी आरक्षण में अल्पसंख्यकों के लिए 4.5 फीसदी कोटा आरक्षित करने का फैसला किया है। यह फैसला 1 जनवरी 2012 से लागू हो जायेगा। जिसके बाद विरोधियों के तेवर एकदम तीखे हो गये हैं। भाजपा ने खुले तौर पर इसका विरोध किया है।
इस आरक्षण के मुताबिक अल्पसंख्यकों के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने यह फैसला राष्ट्रीय धार्मिक एवं भाषाई अल्संख्यक आयोग की सिफारिशों के आधार पर लिया है। कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने इस फैसले को पूरी तरह से सही बताया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी इसे सही बताकर स्वागत किया है।












Click it and Unblock the Notifications