यूपी: बाबू सिंह कुशवाहा की सुरक्षा बहाल करने के आदेश

Allahabad HC
लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को पहले मिली सुरक्षा घटाने से सम्बन्धित मायावती सरकार के आदेश को रद्द करते हुए उनकी सुरक्षा बहाल करने के आदेश दिये। न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह और न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार अरोड़ा की खंडपीठ ने यह आदेश कुशवाहा की याचिका मंजूर करते हुए दिया है। न्यायालय ने कहा है कि कुशवाहा को गत सात अप्रैल को उपलब्ध सुरक्षा बहाल की जाए।

गौरतलब है कि गत सात अप्रैल को कुशवाहा को वाई प्लस एस्कार्ट सुरक्षा प्राप्त थी, जिसे सरकार ने बाद में घटाकर एक्स श्रेणी कर दिया था। कुशवाहा ने राज्य सरकार के इस कदम को अदालत में चुनौती दी थी। कुशवाहा को गत नवम्बर में बसपा से निकाल दिया गया था। पार्टी से निष्‍कासन के बाद बसपा ने यह भी जाहिर किया था कि उनके जान को खतरा है।

कुश्‍वाहा ने बताया था कि मुख्‍यमंत्री मायावती के करीबी नसीमुद्दिन उनके जान के पीछे पड़े हैं। मालूम हो कि एनएचआरएम और सीएमओ हत्‍याकांड के बारे में कई राज उजागर करने के दावे के बाद उन्‍हें पार्टी से निकाल दिया गया था। कुश्‍वाहा ने कहा था कि अगर उन्‍हें कुछ भी होता है तो उसके जिम्‍मेदार मायावती और नसीमुद्दिन ही होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+