चेन्नई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

उधर, किंगफिशर अधिकारियों ने कहा कि चेन्नई-कोयम्बटूर विमान के दो पायलटों को एक आंतरिक जांच सौंपी गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि इन विमानों में कितने यात्री मौजूद थे। सूत्रों ने कहा कि हैदराबाद से आ रहे स्पाइसजेट विमान को रात करीब आठ बजकर 40 मिनट पर उतरने की अनुमति दी गई जबकि किंगफिशर विमान कथित रूप से टैक्सी ट्रेक से मुख्य रनवे पर आकर उडान की तैयारी करने लगा।
उन्होंने कहा कि इससे दोनों विमान समान ट्रैक पर आ गए और हादसे की आशंका पैदा हो गई। एटीसी अधिकारियों ने तुरंत स्पाइसजेट पायलटों से नहीं उतरने के लिए कहा और आसमान में चक्कर लगाने के लिए कहा जबकि किंगफिशर के चालक दल के सदस्यों से रनवे खाली करने के लिए कहा। किंगफिशर के प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। डीजीसीए के सूत्रों ने कहा कि जांच के लिए बैठक कल होगी।












Click it and Unblock the Notifications