न्‍यू ईयर पार्टी में जिस्‍म परोसने दुबई जा रही 7 लड़कियां गिरफ्तार

Seven call-girls arrested at Mumbai airport
मुंबई। क्रिसमस और नये साल की पार्टियों को रंगीन करने के लिये दुबई जा रहीं 7 लड़कियों को मुंबई पुलिस की समाजसेवा सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी मुंबई एयरपोर्ट से की है। लड़कियों सहित पुलिस ने 3 पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है जो इन्‍हें अवैध तरीके से दुबई ले जा रहे थे। पुलिस ने इन लड़कियों और उनके दलालों से पूछताछ कर रही है जिससे इस रैकेट में जुडे अन्‍य लोगों के बारे में पता लगाया जा सके।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 3 बजे मुंबई पुलिस की समाजसेवा शाखा को सूचना मिली की एयरपोर्ट पर आधा दर्जन लड़कियां है जो तीन लड़कों के साथ कहीं जाने की फिराक में हैं। पुलिस को उसके मुखबिर ने इसे एक सेक्‍स रैकेट का अंदेशा जाहिर किया था। इस सूचना पर पुलिस फौरन पहुंच गई और 7 लड़कियों सहित तीनो दलालों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के आला अधिकारियों की मानें तो यह लड़कियां मुंबई से होते हुए दिल्‍ली के रास्‍ते दुबई जा रही थी। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि क्रिसमस ओर न्‍यू इयर के समय गल्‍फ कंट्रीज में भारतीय लड़कियों की मांग बढ़ जाती है। पुलिस ने बताया कि यह लड़कियां गल्‍फ देशों में जाकर जिस्‍म का सौदा करती हैं और फिर भारत वापस आ जाती है। पुलिस का कहना है कि लड़कियों से पूछताछ की जा रही है जिससे इस गिरोह के तार के बारे में पता लगाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+