लोकपाल मुद्दे पर किरण ने किया सरकार पर वार

सीबीआई को लोकपाल से बाहर रखने पर किरण बेदी ने सरकार को खरी खोटी सुनाई। बेदी ने ट्विटर पर कहा कि यह विधेयक नया मार्ग प्रशस्त नहीं करेगा बल्कि पुराने मार्ग को भी ध्वस्त करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि भ्रष्टाचार के पुराने कामों के लिए छूट की गारंटी का जब तक प्रावधान नहीं होगा राजनीतिक दल यह सुनिश्चित नहीं करेंगे कि सीबीआई सरकार के नियंत्रण में रहे।
टीम अन्ना के साथ-साथ बीजेपी और दूसरे विपक्षी दलों ने भी सरकार के लोकपाल के इस स्वरूप का विरोध किया है। बीजेपी ने इसे देश की जनता से धोखा बताया है। लेकिन कांग्रेस इस बिल का बचाव करती नजर आ रह थी। वही टीम अन्ना ने कहा है कि अगर उनकी शर्मे नहीं मानी गयी तो अनशन उसके बाद जेल भरो आन्दोलन शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications