अब जाकर निलंबित हुआ 40 करोड़ का क्लर्क

उन्होंने बताया कि यह कदम धुलधोये के इंदौर स्थित ठिकानों पर ईओडब्ल्यू के छापों की शुरूआती कार्रवाई के आधार पर उठाया गया। इस बीच, ईओडब्ल्यू ने सरकारी क्लर्क पर शिकंजा कस दिया है, जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार से बेहिसाब दौलत बनाने का आरोप है। ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि हमने धुलधोये के छह बैंक खातों में लेन-देन पर रोक लगवा दी है।
साथ ही स्थानीय बैंकों के अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा गया है कि वे इस सरकारी कर्मचारी और उसके परिजन के बैंक खातों के बारे में हमें विस्तृत जानकारी दें। उन्होंने बताया कि ईओडब्ल्यू की एक टीम ने आरटीओ कार्यालय में जांच मुहिम के दौरान धुलधोये से जुड़े कुछ दस्तावेज भी बरामद किये हैं। सिंह ने बताया कि सरकारी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसकी जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications