9 लाख चुकाकर ही हुआ केजरीवाल का इस्‍तीफा मंजूर

Arvind Kejriwal
दिल्‍ली। टीम अन्‍ना से जुड़ने से पहले इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट में डिप्‍टी कमिश्‍नर पद पर कार्यरत अरविंद केजरीवाल का इस्‍तीफा मंजूर कर लिया गया है। इनकम टैक्‍स विभाग ने उन पर 9 लाख रुपये का बकाया बताते हुए उनका इस्‍तीफा मंजूर नहीं किया था। विभाग ने उन पर नौकरी की शर्तों को तोड़ने का आरोप लगाया था। अरविंद केजरीवाल द्वारा यह बकाया रकम अदा करने के बाद उनका इस्‍तीफा मंजूर कर लिया है।

जब इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा था उस समय उन्‍होंने कहा था कि उन्‍होंने किसी भी तरह की शर्तों को नहीं तोड़ा है। अपने नोटिस में इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट में कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने सन् 2000 में पढ़ाई पूरी करने के लिए नौकरी से छुट्टी ली थी। जिसके बाद उन्‍होंने तय शर्तों को पूरा किए बिना नौकरी छोड़ दी।

जिसके बाद डिपार्टमेंट ने उनसे 2 साल की नौकरी का पैसा वापस मांगा था। जो ब्‍याज सहित 9 लाख होता था। जब डिपार्टमेंट ने अरविंद केजरीवाल की दलील नामंजूर करते हुए उन्‍हें रकम अदा करने के लिए कहा तो उन्‍होंने अपने दोस्‍तों से उधार लेकर यह पैसा चुकाया।

फिलहाल सरकारी नौकरी से आजाद होकर अरविंद केजरीवाल अब सरकार के खिलाफ अन्‍ना के आंदोलन में जुट गए हैं। जिसके लिए उन्‍होंने अपनी नौकरी से भी त्‍यागपत्र दे दिया था। अब देखना है कि वे सरकार को घेरने में कितना कामयाब हो पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+