कांग्रेस ने मुसलामानों के साथ विश्वासघात किया है: माया

कांग्रेस पर एक के बाद एक आरोप लगाते हुए मयावती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजनीति साजिश के तहत बीजेपी के तरफ नरम रुखकर बीजेपी को मजबूत किया है। आरएसएस और बजरंग दल के कारण देश को बुरा प्रभाव देखना पड़ा है। अयोध्या त्रासदी इसी का नतीजा है। पूरा देश सांप्रदायिक्ता की आग में झुलस गया। माया ने कहा कि कांग्रेस शासन में कई दंगे हुए।
अपनी पार्टी की उपलब्धियों को बताते हुए माया ने कहा कि मेरे शासनकाल में मुस्लिमों के विकास के लिये बहुत काम किये गये हैं जो विरोधी पार्टियों की सरकार ने नहीं की। मायावती ने जोर देकर कहा कि बसपा कहने पर नहीं करने पर भरोसा करती है। माया ने मुलायम सिंह को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि उनके सरकार में तो बड़े जाति पर नौकरी करने की भी रोक लगा दी गई थी। माया ने कहा कि हमारी सरकार की योजना है उससे उच्च जातियों के गरीबों को भी फायदा मिलेगा। बुंदेलखंड मामले पर बोलते हुए माया ने कहा कि केंद्र हमेशा कहती है कि उसने बुंदेलखंड के लिये पैकेज भेजा मगर मैं आपको आज सच से अवगत करना चाहती हूं। मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार ने कभी पैकेज नहीं भेजा था।
महंगाई मुद्दे पर भी मायावती ने केंद्र को आड़े हाथों लिया और कहा कि उनकी गलत नीतियों के चलते ही आज हर चीज मंहगी हो गई है। चुनाव के मद्देनजर रैली को संबोधित करते हुए माया ने मुसलमानों पर ज्यादा ध्यान दिया और कहा कि स्थानीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों को टिकट देकर जीताया और उनको संसद में भेजा है। जहां वो लोकतंत्र के संचालन में उचित भागीदार बने हुए हैं। माया ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण के लिए राष्ट्रीय नीति बनना चाहिए। शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण मिलना चाहिए। यूपी में कानून व्यवस्था मजबूत है। मुस्लिमों के विकास के लिए कई काम किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications