जानलेवा हुई ठंड, छह लोगों की मौत

मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अनेक पुर्वी तथा पश्चिमी हिस्सों खासकर तराई के इलाकों में रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में मुजफ्फरनगर एक बार राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। जहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
अगले 24 घंटे के दौरान भी मौसम के तल्ख तेवर बरकरार रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर सुबह कोहरा पड़ने की सम्भावना है। इस बीच, राज्य सरकार ने सूबे के सभी जिलाधिकारियों को गरीबों के ठंड से बचाव के सभी उपाय करने के निर्देश दिये हैं। इसके तहत कम्बल वितरण, निर्धनों एवं निराश्रितों के लिये रैनबसेरों की स्थापना तथा अलाव जलाने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications