'माया को हरा मुलायम बनेंगे यूपी के सीएम'

इस ओपिनियन पोल के मुताबिक सपा ही प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आयेगी । जबकि बीसपी को दूसरे नंबर पर संतोष करना पड़ेगा जो उसके लिए भारी झटका होगा। सर्वे के आंकड़े बता रहे हैं देश के सबसे पड़े निर्वाचन क्षेत्र वाले यूपी के 403 विधानसभा सीटों में सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
सपा को 135 सीट मिलने की बात कही गयी है। जबकि बसपा को केवल 117 सीटें दी गयी है। तीसरे नंबर पर राहुल गांधी की मेहनत रंग लाते दिख रही है इसलिए काफी अरसे से अपनी पहचान की तलाश में भटक रही कांग्रेस को इस बार प्रदेश में 68 सीटें मिलनी बतायी गयीं है। कांग्रेस और आरएलडी गठबंधन को एक साथ करके सीटों का आकलन किया जाए तो दोनों पार्टियों को इस बार के चुनाव में 85 सीटें जीतने की संभावना जताई जा रही है। सर्वे में सबसे खराब हाल बीजेपी का है, उसे मात्र 65 सीटें ही मिलती बतायी गयी है।
ऐसे में उम्मीद जतायी जा रही है कि सपा, कांग्रेस और रालोद गठबंधन की सरकार प्रदेश में बन सकती है और मुख्यमंत्री मुलायम सिंह बनेंगे। क्योंकि बसपा और भाजपा एक नहीं हो सकते हैं, ऐसे में सपा-कांग्रेस और रालोद एक होकर सत्ता परिवर्तन करा सकते हैं। स्टार न्यूज ने यह सर्वे प्रदेश के 202 चुनावी विधानसभा क्षेत्रों में कराये हैं।












Click it and Unblock the Notifications