लोकपाल के लिए अन्ना ने फिर लिखी पीएम को चिट्ठी

अन्ना ने लिखा है कि सरकार और खुद प्रधानमंत्री ने उनसे वादा किया था कि इस सत्र में लोकपाल बिल पारित होगा लेकिन सरकार अपने वादे से मुकरती नजर आ रही है। अन्ना ने कहा कि यह तो सीधे तौर पर धोखाधड़ी है।
अन्ना ने पीएम मनमोहन सिंह को बकायदा अपने प्रोग्राम के बारे में अवगत कराया है। अगर वो सशक्त लोकपाल बिल लेकर नहीं आते हैं तो उस सूरत में वो क्या करने वाले हैं। अन्ना ने लिखा है कि वह 27 दिसम्बर को अनशन पर बैठगें। और देश में 1 जनवरी से जेल भरो आंदोलन की शुरूआत होगी। फिलहाल आज अन्ना लोकपाल बिल के समर्थन में रैली के आयोजन को लेकर बैंगलोर में हैं।












Click it and Unblock the Notifications