यूपी: विपक्ष की घेराबंदी के बीच माया ने जारी किया श्वेतपत्र

श्री सिंह ने मुख्यमंत्री मायावती की ओर से कहा विपक्षी दलों को सरकार विरोधी गलत प्रचार करने से पहले उसके श्वेतपत्र को पढ़ना चाहिये। अगर वे ऐसा करें तो उन्हें सरकार पर उंगली उठाने के लिये कोई मुद्दा नहीं मिलेगा। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा इन दिनों अपनी जनसभाओं में और अन्य दलों के बयानों में राज्य सरकार पर आरोप लगाए जाने के बीच राज्य सरकार ने 84 पन्नों का यह श्वेतपत्र जारी किया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं मिलने से परेशान विपक्षी दल अब मुख्यमंत्री के परिजन पर नोएडा में जमीन आबंटन में घोटाले से जुड़े झूठे इल्जाम लगा रहा है।
श्री सिंह ने मायावती की ओर से कहा कि मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार पूर्ववर्ती सरकारों से विरासत में मिला है और वह इस बुराई को रोकने के लिये हर कदम उठा रही हैं। सिंह ने मायावती का बयान पढ़ा जैसा कि मैं पहले भी कह चुकी हैं कि मैंने अपने परिजन को राजनीति और सरकारी कार्यों से दूर रखा है। किसी भी व्यक्ति के लिये सरकारी कामकाज की प्रक्रिया से समझौता नहीं किया गया है। श्वेतपत्र जारी करने की जरूरत के बारे में मंत्रिमण्डलीय सचिव ने कहा कि यह शंकाओं को दूर करने और विपक्ष को जवाब देने के लिये लाया गया है। श्वेतपत्र में राज्य की भूमि अधिग्रहण नीति तथा आबकारी विभाग द्वारा वसूले गये राजस्व में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी, बीमारू चीनी मिलों को बेचने की आवश्कताओं तथा उर्जा विभाग की कथित उपलब्धियों का जिक्र किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications