यूपी में रैली के लिए बसपा नेताओं ने कराई पूरी ट्रेन बुक

रेलवे अफसरों के मुताबिक, गाजियाबाद के बसपा नेताओं ने रेल बुक कराने के लिए दस लाख रुपये खर्च किए हैं। इसमें 9 लाख रुपये में ट्रेन की सभी 20 बोगियां रिजर्व की गई हैं, वहीं 1 लाख रुपये टूट-फूट की भरपाई के लिए सिक्योरिटी मनी के रूप में अलग से दिए हैं। गाजियाबाद स्टेशन से यह ट्रेन 17 दिसंबर को शाम 6.40 मिनट पर लखनऊ के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन तड़के 5 बजे राजधानी में दस्तक देगी।
बसपा नेताओं के मुताबिक, ट्रेन में कुल आठ हजार कार्यकर्ता और नेता सफर करेंगे। सभी की सूची जिला संगठन ने पहले ही तैयार कर ली है। इसमें लोनी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए छह कोच, साहिबाबाद को छह कोच, गाजियाबाद को सात डिब्बे दिए गए हैं। बाकी बचा एक डिब्बा तो इसमें मोदीनगर और मुरादनगर के कार्यकर्ता एडजस्ट होंगे।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एसके बुदलाकोटी ने बताया कि ट्रेन टाइम से रवाना होगी और इसके रास्ते में भी कई पड़ाव होंगे। ट्रेन रास्ते में कहां-कहां रुकेगी, इसकी सूची संबंधित स्टेशनों को भेजी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications