पं. बंगाल शराब कांड: बिना पोस्‍टमार्टम अंतिम संस्‍कार अब मुआवजे की चिंता

West Bengal Map
कोलकाता। जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्‍या लगभग 170 के आस-पास पहुंच गई है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस तरह गिरफ्तार किये गये लोगों की संख्‍या 10 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने कहा कि राज्य के अब तक के सबसे भयानक अवैध शराब कांड में और लोगों के मरने की आशंका है क्योंकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जहरीली शराब के शिकार लोगों में मजदूर, रिक्शाचालक और हॉकर हैं जिन्हें दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर उपमंडल अस्पताल, एमआर बांगुर अस्पताल और कोलकाता के नेशनल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं दूसरी तरफ मरे लोगों में कई ऐसे परिवार भी जिन्होंने पुलिस के डर से शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। इस वजह से इनका नाम मरने वालों की सूची में दर्ज नहीं हुआ है। मगराहाट, संग्रामपुर और उस्थी में 15 से ज्यादा ऐसे परिवार बताये जाते हैं। शराब के चलते अपने प‍ति को खो चुकी एक महिला का कहना है कि जहरीली शराब पीने से मंगलवार देर रात उनके पति की मौत हो गई थी। डॉक्टरों द्वारा जहरीली शराब पीने से पति की मौत की पुष्टि किए जाने के बाद कानूनी शिकंजे में फंसने के डर से बिना पोस्टमार्टम के ही उन्होंने अपने पति का अंतिम संस्कार कर दिया।

शव का पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण वह मुआवजे की हकदार नहीं बन पाई हैं। मृतकों की सरकारी सूची में उनके पति का नाम भी नहीं है। सिर्फ उनका ही नही मगराहाट, संग्रामपुर और उस्थी में 15 से ज्यादा ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने जहरीली शराब पीकर मरे अपने लोगों के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+