गुडग़ांव: सिकन्दरपुर से एनएच-8 तक चलेगी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो के प्रबन्ध निदेशक इ.श्रीधरन और रैपिड मेट्रो रेल, गुडग़ांव के प्रबन्ध निदेशक संजीव राय भी इस अवसर पर मौजूद थे। भारत में निजी भागीदारी की यह पहली मेट्रो रेल परियोजना है। इसके तहत मैसर्ज रैपिड मेट्रो रेल, गुडग़ांव 1088 करोड़ रूपये की लागत से गुडग़ांव में सिकन्दरपुर मेट्रो स्टेशन से एन.एच-8 तक के 5 किलोमीटर ल बे मेट्रो मार्ग का निर्माण करेगा।
इस मेट्रो मार्ग पर 6 स्टेशन होंगे और लगभग दो लाख यात्री हर रोज इससे यात्रा कर सकेंगे। यह मेट्रो मार्ग मार्च, 2013 से शुरू हो जाने की स भावना है। हरियाणा सरकार फरीदाबाद से बल्लबगढ़, गुडग़ांव से आई.एम.टी.मानेसर और मुंडका से बहादुरगढ़ तक मेट्रो के विस्तार पर पहले ही कार्य कर रही है। यह पहला अवसर है कि किसी राज्य सरकार को सहमति पत्र के जरिये निजी क्षेत्र के साथ अनुबंध करने के लिए अधिकृत किया गया है, लेकिन सुरक्षा, मानकीकरण, संचालन तथा रखरखाव के पहलू केन्द्र सरकार के अन्तर्गत रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications