बलिया का उमेश सिंह था नागालैण्ड का उग्रवादी इजहाक

Nagaland’s hardened criminal arrested from UP
लखनऊ। नागालैण्ड सरकार की नाक में दम कर देने वाले उग्रवादी संगठन एनएससीएम इजहाक मुबिया संगठन के सेकेण्ड लेफ्टीनेन्ट को यूपी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इजहाक को बलिया जिले के नगरा इलाके के खालिसपुर गांव में एफसीआई गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि उमेश सिंह नाम का यह शक्स ही इजहाक नाम का उग्रवादी है। नागालैण्ड सरकार ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। यूपी पुलिस के लिए बुधवार का दिन एक बड़ा दिन था जब उसने नागालैण्ड के एक ऐसे उग्रवादी को पकड़ा जिसने दर्जनों निर्दोष लोगों की जाने लीं।

एक लाख रुपए के ईनामी बदमाश को पकडऩे के दौरान थानाध्यक्ष नगरा को गोली लगी है। पुलिस उपाधीक्षक नगर आरके वर्मा के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि नगरा क्षेत्र के खालिसपुर गांव का निवासी उमेश ङ्क्षसह अपने गांव आया हुआ है। पुलिस को पता चला कि उमेश ङ्क्षसह नागालैण्ड के उग्रवादी संगठन का सदस्य है और वहां की सरकार ने उसके ऊपर एक लाख का ईनाम घोषित किया है। थानाध्यक्ष नगरा धीरेन्द्र कुमार चौधरी व थानाध्यक्ष उभांव अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ खालिसपुर गांव में ढेरा डाल दिया। कुछ ही देर में पता चला कि उमेश एफसीआई गोदाम के पास से गुजरेगा।

पुलिस टीम ने देखा की तीन लोग मोटरसायकिल पर बैठकर गांव की ओर आ रहे हैं। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो मोटर साइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस दल पर गोली चला दी और भागने लगे। उसके साथियों ने मोटरसायकिल मौके पर ही छोड़ दी और भाग निकले। थानाध्यक्ष नगरा ने भागते हुए एक व्यक्ति का पीछा किया तो उसने उनके ऊपर गोली चला दी। गोली नगरा थानाध्यक्ष के हाथ में लगी लेकिन वह उस व्यक्ति को पकडऩे में सफल हो गए। उसने अपना नाम उमेश सिंह बताया। उधर उसके दोनों साथी भागने में सफल रहे। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए उग्रवादी के ऊपर हत्या, अपहरण व फिरौती के एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+