आतंकी ने फिर मांगी पुस्तक प्रकाशित कराने की अनुमति

बस विस्फोट में 16 यात्रियों की मौत हुई थी और दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले की जांच सीबीसीआईडी ने की थी और इलियास व तसलीम को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के आधार पर राजस्थान की एक जेल से मतीन को डासना जेल में स्थानांतरित कराया गया था। मतीन के अधिवक्ता अवध त्यागी ने बताया कि अपर जिला एवं सत्रा न्यायाधीश सप्तम संजीव कुमार यादव की अदालत में मतीन को कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया।
उसने अपने अधिवक्ता अवध त्यागी के माध्यम से एक प्रार्थना पत्रा दाखिल किया, जिसमें उसने कहा कि जेल प्रवास के दौरान उसने आइडिया आफ द यूनिटी डेमोक्रेसी और आरिजन आफ रिलीजन पुस्तक लिखी है। उसने इस पुस्तक को प्रकाशित कराने की अनुमति मांगी। अदालत ने इसको लेकर जेल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। मतीन एक बार पहले भी अपनी पुस्तक प्रकाशित कराने की अनुमति मांग चुका है। लेकिन उसे अनुमति नहीं मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications