संसद में राजग सांसद उमा शंकर घायल

parliamen
नयी दिल्ली। राजद सांसद उमा शंकर सिंह आज लोकसभा में अध्यक्ष के आसन के समीप सीढि़यों से गिरकर घायल हो गए। उनके सिर में चोट आयी है। घटना के तुरंत बाद साथी सांसद तथा संसदीय कर्मचारी उन्हें अस्पताल ले गए। सिंह अध्यक्ष के आसन के समीप सीढि़यों से उतर रहे थे कि उसी दौरान वह आसन के एकदम नीचे लोकसभा रिपोर्टरों की मेज के समीप जाकर गिरे।

71 वर्षीय सांसद बिहार के महाराजगंज से सदस्य हैं। कई सांसद सिंह के आसपास एकत्र हो गए और संसदीय कर्मचारियों के साथ मिलकर उन्हें एक कुर्सी पर बिठाकर सदन के बाहर ले जाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच, अन्य संसदीय कर्मचारी स्‍ट्रेचर ले आए जिस पर लिटाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित सदन को इस घटना के बाद सवा 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सवा 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन में दुर्घटना का उल्लेख किया और सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+