अन्ना अगर अनशन पर तुले हैं तो हम क्या करें: दिग्विजय सिंह

Digvijay Singh
नई दिल्ली। लोकपाल बिल जहां सरकार के गले की फांस बना हुआ है वहीं अन्ना की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि वो बिल पारित ना होने पर हर हालत में अनशन करेंगे। जिस पर एक बार फिर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा है कि अगर अन्ना हजारे जी की इच्छा कर रही है अनशन करने की तो कोई क्या कर सकता है?

बिल पारित होना कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं है जो तुरंत हो जाये। सरकार अपना काम कर रही है। वैसे अन्ना को सलाह देते हुए दिग्विजिय सिंह ने कहा कि उन्‍हें अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखते हुए कम समय तक अनशन करना चाहिए।

इससे पहले समाजसेवी अन्ना हजारे नो मौन तोड़ते हुए कहा कि सरकार को इस सत्र में हर हालत में लोकपाल बिल लाना चाहिए। अगर समय कम पड़ रहा है तो सरकार को संसद सत्र बढ़ा देना चाहिए। अन्ना ने कहा कि उन्हें लगता है कि सरकार ऐसा करेगी। लेकिन अगर वो ऐसा नहीं करती है तो उनका आंदोलन रूकने वाला नहीं है। वो 27 तारीख को अपना अनशन करेंगे। लेकिन उन्होंने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की कि वो अपना अनशन कहां करेंगे, दिल्ली या मुंबई में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+