राहुल ने मुसलमानों को दिया आरक्षण का आश्वासन

Rahul Gandhi
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने मुसलमानों की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था नदवा दारूल उलूम के मुखिया आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के अध्यक्ष राबे हसन नदवी से मुलाकात की। यह पहला अवसर था जब किसी बड़े कांग्रेसी नेता ने नदवा में जाकर किसी मुस्लिम नेता से मुलाकात की हो। श्री नदवी से मुलाकात के बाद श्री गांधी ने मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात भी कह डाली।

श्री गांधी ने अपने दो दिवसीय दौरे के अन्तिम दिन श्री नदवी से अकेले में करीब एक घन्टे बातचीत की। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस महासचिव ने उन्हें बताया कि केन्द्र सरकार मुसलमानों के लिये क्या कर रही है और यह भी पूछा कि आखिर मुसलमानों के करीब आने के लिए सरकार को और क्या करना होगा। श्री नदवी से उनकी मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि राहुल चुनाव जीतने के सभी विकल्पों को अपना लेना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि राबे हसन व राहुल गांधी की मुलाकात के बाद कांग्रेस मुस्लिमों के और करीब आएगी तथा अगले चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिल सकता है क्योंकि मुस्लिमों के वोट पर सपा हाथ साफ कर जाती है लेकिन राहुल
गांधी इस बार ऐसा नहीं होने देना चाहते हैं।

श्री गांधी ने अपने दौरे में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अब वेन्टीलेटर पर है। उनका आरोप था कि आजादी की लड़ाई में भाजपा के कुछ लोगों ने तो
अग्रंजों का हाथ थाम लिया था। ऐसी पार्टी जनता को बेहतर शासन किस प्रकार दे पाएगी। राजनीतिक जानकार कर रहे हैं कि श्री गांधी मिशन 2012 की तैयारी के साथ ही 2014 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के लिये मजबूत आधारशिला रखना चाहतें हैं क्योकि लोकसभा के आगामी चुनाव में वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं। इसी बीच पिछड़े मुसलमानों को आरक्षण देने की मांग जोर पकडऩे लगी है। कांग्रेस महासचिव ने भी पिछड़े मुसलमानों को आरक्षण देने का भरोसा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+