इंदौर में पाइपलाइन के जरिये रसोई तक पहुंचेगी गैस

lpg gas
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पाइपलाइन के जरिये घर-घर तक रसोई गैस पहुंचाने का काम कल 13 दिसंबर से औपचारिक तौर पर शुरू हो जायेगा। इस परियोजना से उपभोक्ताओं को एलपीजी के महंगे दामों और इसके सिलेंडरों की किल्लत से राहत मिलने की उम्मीद है।

अवंतिका गैस लिमिटेड (एजीएल) के प्रबंध निदेशक प्रदीप मदान ने आज भाषा को बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों शहर के नारायण बाग क्षेत्र के 25 घरों से इस परियोजना का उद्घाटन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद कालानी नगर में पाइपलाइन के जरिये रसोई गैस मुहैया कराने की परियोजना को अमली जामा पहनाया जायेगा।

मदान ने बताया कि शुरूआत में घरेलू उपयोग के लिये रसोई गैस की दर 22 रुपये घन मीटर तय की गयी है। मगर इसमें खपत को देखते हुए बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को पाइपलाइन के जरिये मिलने वाली एलपीजी (लिक्विड पेटोलियम गैस) के मुकाबले आठ से 10 प्रतिशत सस्ती पड़ेगी। मदान के मुताबिक परियोजना के पहले चरण में मार्च 2012 तक शहर के 3,000 से ज्यादा घरों तक खाना पकाने की गैस पहुंचायी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+