पुतिन की चुनावी गड़बडि़यों की जांच के आदेश

Russia Prime Minister Vladimir Putin
मास्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति दमित्री मेदवदेव ने हाल के चुनाव में मतों की हेराफेरी के आरोपों पर हजारों लागों के प्रदर्शन के बाद मामले की जांच के आदेश दिए। मेदवदेव ने फेसबुक पर लिखा मैं न तो इन रैलियों में लगाए जाने वाले नारों से सहमत हूं और न हीं बयानों से। हालांकि मैंने मतदान केंद्रों पर चुनावी कानून के पालन संबंधी सभी सूचनाओं की जांच के आदेश दिए हैं। उधर राष्‍ट्रपति की इस टिप्‍पणी पर फेसबुक पर कमेंट मिल रहे हैं। जिसमें राष्‍ट्रपति को झूठा करार दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते हुए संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री पुतिन की रशिया यूनाइटेड पार्टी के समर्थन में हुई कथित धांधली के कारण 50 हजार से भी अधिक नागरिकों ने कल पुतिन के विरोध में प्रदर्शन किया और उनसे सत्ता से हटने और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। इसपर मेदवदेव ने लिखा लोगों के पास अपने विचार अभिव्यक्त करने का अधिकार है जो उन्होंने कल किया। यह अच्छा है कि सबकुछ कानून के दायरे में हुआ।

सोवियत संघ के विघटन के बाद हुई सबसे बडे़ विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन के शासन को खत्म करने का आह्वान किया। पुतिन की पार्टी के पक्ष में वोटों का फर्जीवाड़े करने के खिलाफ रूस में विशाल प्रदर्शन हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले हुए संसदीय चुनाव की जगह पर निष्पक्ष चुनाव कराये जाने का आह्वान करते हुए प्रदर्शनकारियों ने पुतिन के प्रबंधित लोकतंत्र को खत्म करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संसदीय चुनाव के दौरान धांधली कर पुतिन की सत्तारूढ़ यूनाईटेड रसिया पार्टी के पक्ष में वोट डाला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+