विमानन कंपनियों को मिलेगा 26 फीसदी एफडीआई
नयी
दिल्ली। नागर विमानन मंत्रालय नकदी संकट से जूझ रही भारतीय विमानन कंपनियों में विदेशी कंपनियों को 26 फीसद हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी देने के प्रस्ताव पर सहमत हो गया है। यह बात सूत्रों ने बताई। हालांकि इससे पहले विमानन मंत्रालय ने इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर 24 फीसद की सीमा तय करने का प्रस्ताव किया था। id="toptextpromo">एक
वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा वे 26 फीसद एफडीआई पर सहमत हुए। गृह मंत्रालय और योजना आयोग ने विदेशी विमानन कंपनियों को नकदी संकट से जूझ रही भारतीय निजी कंपनियों में 26 फीसद हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी देने के संबंध में तैयार मंत्रिमंडल नोट के मसौदे का समर्थन किया है। वित्त मंत्रालय ने भारतीय निजी विमानन कंपनियों में 26 फीसद को मंजूरी देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है बशर्ते ऐसे निवेश से सेबी के अधिग्रहण नियम का उल्लंघन न हो। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>डीआईपीपी
ने किंगफिशर एयरलाइंस के गंभीर संकट में आने और अन्य कंपनियों के संसाधन संकट के मद्देनजर घरेलू विमानन कंपनियों में 26 फीसद एफडीआई का प्रस्ताव किया था। फिलहाल घरेलू विमानन कंपनियों में 49 फीसद निवेश की मंजूरी है लेकिन विदेशी विमानन कंपनियों पर हिस्सेदारी लेने पर पाबंदी है।











Click it and Unblock the Notifications