रामलीला मैदान में अन्ना का होगा अनशन, पुलिस ने रखी 8 शर्त
नई
दिल्ली। 11 दिंसबर को अन्ना हजारे ने जंतर-मंतर पर अनशन करके सरकार को एक बार फिर से चेतावनी दे दी है कि अगर अभी भी सरकार चेती नही तो आने वाले दिन उसके लिए बहुत भारी होगे। एक बड़ा अनशन होगा जिसका खामियाजा उसे भुगतना होगा। उन्होंने ऐलान किया है कि वो 27 दिंसबर से रामलीला मैदान में अनशन करेंगे। दिल्ली पुलिस ने उन्हें रामलीला मैदान देने के लिए 8 शर्ते रखी है लेकिन यह 8 शर्ते कौन सी है इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है। id="toptextpromo">अपने
एक दिन के अनशन के दौरान अन्ना ने कहा कि राजनीति में सिर्फ बुरे लोग ही नहीं बल्कि कुछ अच्छे लोग भी है, मगर वह इस कदर दबा दिये गये हैं कि उनकी कोई नहीं सुनता। अन्ना ने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील करते हुए कहा कि लोकपाल को लेकर अगर सरकार नहीं मानती है तो सभी पार्टियां सड़क पर उतर जायें और देश के जेलों को भर दें। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अन्ना
ने कहा कि जब तक उनकी जान में जान है तब तक वो देश के लिए लड़ते रहेंगे। अन्ना ने साफ तौर पर कांग्रेस पार्टी के लिए कहा कि सरकार की नियत सही नहीं है तभी तो वो जनलोकपाल बिल ला नहीं रही है।











Click it and Unblock the Notifications