मध्य प्रदेश में 24 घंटे उपलब्ध होगी बिजली
भोपाल।
मध्यप्रदेश में 2013 से 24 घंटे विद्युत उपलब्ध कराये जाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अधिकारी इस कार्य को मिशन की तरह लें और व्यवस्था सुधारें। मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के प्रत्येक अंचल की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि आयुक्त, कलेक्टर भी इस कार्य को अपना मानते हुए न केवल सहयोग दें बल्कि विद्युत विभाग के अधिकारी मैदान में जाकर विद्युत व्यवस्था की हकीकत ज्ञात करें। id="toptextpromo">उन्होंने
कहा कि खराब टांसफार्मर तीन दिन की समय-सीमा में बदले जाएं और कहीं से लेन-देन की शिकायत मिलने पर दोषी के विरुद्ध निश्चित कार्रवाई की जाये। चौहान ने निर्देश दिए कि किसानों को न्यूनतम साढ़े नौ घंटे से लेकर 11 घंटे बिजली दी जाने की व्यवस्था पुख्ता की जाए और बीच-बीच में अचानक बिजली आने-जाने, टिप होने की शिकायतें नहीं मिलें। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मुख्यमंत्री
ने कहा कि 33 केवी विद्युत वितरण स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट किया जाए। टांसफार्मर तीन दिन में बदले जाएं। फीडर विभक्तीकरण का कार्य समयबद्ध चरण में पूरा हो। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की उदासीनता, लापरवाही और गड़बड़ी मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों का दायित्व निर्धारित कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।











Click it and Unblock the Notifications