कोलकाता के अस्पताल में आग लगने से 81 की मौत

आठ मंजिला इमारत में बसे पश्चिमी कोलकाता के जाने-माने एमआरआई अस्पताल में 81 लोगो की दम घुटने से मौत हो चुकी है और अभी कई मरीजों के मरने की आशंका जताई जा रही है। खिड़कियों के शीशे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला जा रहा है अभी भी कई लोग आग में फंसे हुए हैं और प्रशासन की तरफ से बचाव कार्य जारी है। बेसमेंट में आग लगी धीरे-धीरे अस्पताल की पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।
आग पर अभी भी पूरे तरीके से काबू नहीं पाया जा सका है। नागरिक विकास अधिकारी ने कहा कि इस घटना में 20-25 लोगों की मौत इस हादसे में हुई है लेकिन नये आकड़े के अनुसार अब तक 81 लोगो की मौत हो चुकी है आंकड़े अभी बढ़ भी सकते है। आईसीयू को छोड़कर हॉस्पिटल के और भी जगह कई मरीज और अस्पताल के कर्मचारी फंसे हुए हैं। कुछ मरीज हॉस्पिटल के टॉप फ्लोर पर भी फंसे हुए हैं। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। 5 दमकल गाड़िया मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।












Click it and Unblock the Notifications