दिल्ली के इंद्रपुरी में बैग में मिली युवती की लाश

गौरतलब है कि इंद्रपुरी पुलिस को गुरुवार शाम को सूचना मिली कि धौलाकुआं से पंजाबी बाग को जाने वाले रास्ते पर नारायणा फ्लाईओवर के नीचे एक बैग में युवती का कटा हुआ शव पड़ा हुआ है। पुलिस को कूड़े के ढेर के पास नए बड़े से बैग में युवती के शव का आधा हिस्सा मिला। शव से बदबू आ रही थी। एक स्मैकिए ने जब बैग को खोला तो शव देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया था। करीब 15 मिनट बाद वहां से करीब 800 मीटर की दूरी पर टोडापुर गांव (पूसा रोड) पर एक और बैग में लाश मिलने की सूचना मिली।
यहां भी सड़क किनारे पड़े मिले नए बैग में युवती के शव का आधा हिस्सा (पेट से ऊपर) मिला। युवती का शव पूरी तरह नग्न था। पुलिस का मानना है कि शव रखने में प्रयोग किए गए दोनों बैग को गुरुवार दोपहर फेंका गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। आशा है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। हालांकि अन्य राज्यों की पुलिस को भी इस बाबत इत्तला कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications