यूपी: मुस्लिमों को ट्रम्प कार्ड बनाने में जुटी पार्टियां

माना जा रहा है कि इसमें से मुसलमानों के लिए छह फीसदी आरक्षण होगा। आरक्षण के इस प्रस्तावित कदम को आने वाले विधानसभा चुनावों, खासकर उत्तर प्रदेश के चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है और ऐसे में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी मुस्लिम मतदाताओं के बीच पार्टी की साख को ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाने की कोशिश में जुटे हैं।
मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने की यह कोशिश समाजवादी पार्टी (सपा) को सबसे ज्यादा अखर रही है क्योंकि उसकी उम्मीदें भी इस बार इसी तबके पर टिकी हुई हैं। सपा के एक नेता का कहना है कि कांग्रेस के आरक्षण के कार्ड की काट ढूंढने में पार्टी जुटी है और शीर्ष नेतृत्व किसी भी सूरत में कांग्रेस को मुसलमानों का हमदर्द होने का तमगा मिलने नहीं देना चाहता है।
कहा जा रहा है कि सपा विधानसभा चुनाव के लिए जारी होने वाले घोषण पत्र में सबसे ज्यादा ध्यान मुस्लिम मतदाताओं पर ही केंद्रित करने वाली है। इस बारे में सपा के राष्ट्रीय सचिव कमाल फारूकी ने भाषा से कहा कि मुसलमानों को आरक्षण देने की बात बेवकूफ बनाने की एक कोशिश भर है। हम जनता के बीच इसका जवाब देंगे। इस












Click it and Unblock the Notifications