नए साल के मौके पर मनाली में हनीमून की धूम

हिमांचल प्रदेश का यह खूबसूरत हिल स्टेशन देश की राजधानी दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं है। यहां से हनीमून मनाने के लिए बड़ी संख्या में जोड़े पहुंच रहे हैं। अगर केवल दिल्ली की बात करें तो पिछले 2 हफ्ते में यहां 1 लाख से भी ज्यादा शादिया हुई हैं। ऐसे में मनाली ही सबसे नजदीक हिल स्टेशन है। मनाली में इस समय लगभग 600 रिजॉर्ट में 30,000 रूम हैं। रिजॉर्ट मालिकों का कहना है कि 20 दिसंबर से लेकर नए साल के मौके पर 1 जनवरी तक सभी रूम बुक हो जाएंगें। यहां के रिजॉर्ट में हर दिन इन्क्वायरी के लिए 1 हजार जोड़ों की फोन कॉल आ रही हैं।
नए साल और शादियों के बाद आई हनीमून की इस बयार में ट्रेवल एजेंटों की तो मौज हो गई है। ट्रेवल एजेंट इन जोड़ों को पूरे हफ्ते का पास मुहैया कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें डिस्काउंट भी मुहैया कराया जा रहा है। 34 रूम के रिजॉर्ट मालिक का कहना है कि उनके अभी तक 25 रूम बुक हो चुके हैं। मनाली के रिजॉर्ट में जो भी बुकिंग हो रही हैं या बुकिंग के लिए ऑर्डर आ रहे हैं उनमें से 60 फीसदी तक केवल दिल्ली से हैं। मनाली में नए साल पर स्नोफाल भी होती है। जहां गिरती बर्फ की वजह से यहां की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।












Click it and Unblock the Notifications