भारत के साथ व्‍यापारिक संबंध के लिए पाक सहमत

india pakistan
नयी दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने आज कहा कि पाकिस्तान कुछ भारतीय उत्पादों को छोड़कर सभी वस्तुओं के लिए अपने बाजार की अनुमति देते हुए भारत के साथ अपना व्यापारिक संबंध सामान्य बनाने पर सहमत हो गया है। भारत और पाकिस्‍तान के बीच वाणिज्य एवं उद्योग
के क्षेत्र करार में दरार हमेशा सीमा विवाद पैदा कर देती है।

शर्मा ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान डी राजा, मुख्तार अब्बास नकवी, मैबल रिबैलो के पूरक प्रश्नों के उत्तर में कहा कि पिछले महीने वाणिज्य सचिव स्तर की हुई बैठक में दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार को तीन साल के अंदर मौजूदा 2.7 अरब डालर स्तर से बढ़ाकर करीब छह अरब डालर प्रति वर्ष करने पर सहमत हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में बातचीत प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। शर्मा ने बताया कि उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पड़ोसी देश का दौरा करेगा। शर्मा ने कहा कि नकारात्मक सूची को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने के साथ ही सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) का दर्जा प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+