बाबरी मस्जिद के पुर्ननिर्माण की मांग को लेकर धरना

जयपुर। पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के आवान पर आज प्रदेश में बाबरी मस्जिद के पुनर्निमाण की मांग को लेकर धरना दिया गया। पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डा एम इस्माइल ने कहा कि प्रदेशव्यापी धरने के तहत जिला मुख्यालयों पर धरने दिये गये। उन्होंने कहा कि जयपुर में बड़ी चौपड़ पर धरना दिया गया।

बाबरी मस्जिद के पुर्ननिर्माण की मांग को लेकर धरना

छह दिसम्बर के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सहित देश के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। और गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस और अद्धसैनिक बलों को मंदिरों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और बाजारों में खासतौर से नजर रखने के तैनात ‍किया गया था।

अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाये जाने की 19 वीं बरसी के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त के बीच हिंदू और मुस्लिम संगठन कल इस मुद्दे के पक्ष अथवा विरोध में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करेंगे।अयोध्या में विवादित रामजन्मभूमि स्थल पर उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद दोनों समुदायों ने शांति के रास्ते से इस मुद्दे के समाधान की पहल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+