टोल टैक्स मांगने पर सिद्धू ने की गार्ड की धुनाई

Navjot Singh Sidhu
हैदराबाद। कभी क्रिकेट के मैदान पर स्पिनरों को धूल चटाने वाले भारत के ग्रेट ओपनर नवजोत सिंह सिद्धू को आज लोग बेबाक बयानों का बादशाह कहते हैं। लेकिन लोग जहां उनकी बातों पर जोरदार ठहाका लगा कर हंसते हैं वहीं उन्हें यह भी पता है कि जब इस सरदार को गुस्सा आता है तो अच्छे-अच्छों की खैर नहीं रहती है। इसलिए सब की कोशिश होती है कि भाजपा सांसद नवजोत सिद्धू को गुस्सा ना आये। लेकिन कभी -कभी हालात ऐसे बन जाते हैं कि लोगों को उनके गुस्से से रूबरू होना पड़ता है।

आखिर सिद्धू को गुस्सा क्यों आता है?

मामला आंध्र प्रदेश का है, जहां सांसद नवजोत सिद्धू सड़क मार्ग के जरिए नेल्लोर के वेंकटचलम जा रहे थे। वहां उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता एम. वैंकेया नायडू की ओर से आयोजित एक समारोह में शामिल होना था। लेकिन राजमार्ग के टोल गेट पर खड़े सुरक्षा गार्ड ने टोल की अदायगी के लिए जैसे ही सिद्दू की गाड़ी रोकी। सिद्दू के ड्राईवर ने गाड़ी नहीं रोकी।

जिस पर गुस्साये सुरक्षा गार्ड ने गाड़ी पर पत्थर फेंक दिया। जिसके बाद सिद्धू साहब गाड़ी से बाहर निकले और उन्होंने सुरक्षा गार्ड को दस बातें सुना दीं। अपने आपको सांसद कहने पर सुरक्षा गार्ड ने कहा कि आपकी गाड़ी पर तो सांसद का स्टिकर तक नहीं है। इतना कहना था कि सिद्धू ने सुरक्षा गार्ड पर हाथ उठा दिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी। हालांकि सिद्धू का ड्राईवर कह रहा है कि उसने सुरक्षा गार्ड को पीटा था, सिद्धू ने नहीं।

खैर यह कोई पहला मामला नहीं है कि इससे पहले भी सिद्धू ने गुस्से में एक व्यक्ति पर गाड़ी पार्किंग की छोटी सी बात को लेकर इस कदर पीटा था कि उसकी बाद में मौत हो गयी, जिसके बाद उनके ऊपर गैर इरादतन हत्या का केस चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+