दिल्ली में पार्किंग चार्ज बढ़ेगा

Parking charges go up in Delhi
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के लोगों को महंगाई से राहत नहीं मिलती दिख रही है। अभी सरकार के झटके से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि एमसीडी ने भी लोगों को जोर का झटका दिया है। एमसीडी अब लोगों से कंजेशन चार्ज भी लेगी। एमसीडी ने कल अपना बजट पेश किया। नए प्रस्ताव में पार्किंग चार्ज को जहां बढ़ा दिया गया है वहीं शहर के सबसे व्यस्त करोल बाग, सदर बाजार, पहाड़गंज और सिटी जोन में अब स्कूटर-मोटरसाइकिल चालकों को भी 50 रुपये कंजेशन चार्ज देना पड़ेगा। वहीं, कार चालकों को 150 रुपये कंजेशन चार्ज देना पड़ेगा।वहीं एमसीडी ने पार्किंग चार्ज भी बढ़ा दिए हैं। बाइक-स्कूटर को 20 रुपये और कार पार्किंग के 30 रुपये लगेंगे।

वहीं गाड़ी का रजिस्ट्रेशन बनाते समय 4 लाख रुपये तक की गाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन 2000 से बढ़ाकर 5000 किया जाएगा। जबकि 4 से दस लाख रुपये तक की गाड़ियों पर रजिस्ट्रेशन 4 हजार से बढ़ाकर 12 हज़ार किया जा सकता है।साथ ही 10 लाख और उससे अधिक की महंगी गाड़ियों पर पार्किंग शुल्क 4 हज़ार से बढ़ाकर 20 हज़ार किए जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा दिल्ली में एंट्री के समय अब 50-200 रुपये तक का प्रस्ताव दिया गया है।

गौरतलब है कि इस साल पहली बार ट्रैफिक को लेकर कंजेशन चार्जेस लागू करने का प्रस्ताव लाया गया है। ये प्रस्ताव एमसीडी की तरफ से लाया गया है। इसे पहले सदर, पहाड़ गंज और करोलबाग के कमर्शियल इलाकों में लागू किया जाएगा। कंजेशन चार्ज मोटर साइकिल और दुपहिया वाहनों पर पचास रुपये प्रतिदिन लगाया जाएगा। जबकि 4 पहिया निजी वाहनों पर डेढ़ सौ रुपये प्रतिदिन और ऑटो रिक्शा टैम्पो, टैक्सी पर डेढ़ सौ रुपये प्रतिदिन, कमर्शियल व्हीकल पर 200 रुपये प्रतिदिन कंजेशन चार्ज लगाया जाएगा। वहीं सियासी गलियारे में चर्चा है कि कई संगठन इसके विरोध में उतर सकते हैं। संभव है कि पिछली बार की तरह इस बार भी सरकार को विरोध का सामना करना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+