लादेन की विधवाओं और बच्चों को उनके देश भेजेगा पाकिस्तान

अखबार ने अपनी खबर में बताया कि बिन लादेन के परिवार को अगले दो दिनों में विशेष विमान से पाकिस्तान छोड़ देने की संभावना है। पाकिस्तानी अधिकारी उनकी यात्रा को गोपनीय रखे हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने अल हयात को बताया कि महिलाओं और बच्चों को वापस भेजने के पाकिस्तान के आग्रह पर सउदी अरब तैयार हो गया।
बिना कोई ब्यौरा दिए अखबार ने कहा कि उनकी वापसी पाकिस्तानी जांच के जारी रहने के कारण अटकी हुई थी। पाकिस्तान में सउदी राजदूत अब्दुल अजीज इब्राहिम अल घदीर ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई आधिकारिक निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications