सरकार की बद-दुआओं का असर, अन्ना हुए बीमार

अन्ना के सहयोगी सुरेश पठारे ने मीडिया को बताया कि अन्ना हजारे की रीढ़ की हड्डी में सूजन आ गयी है। पठारे का ये भी कहना है कि अगर आज शाम तक अन्ना की तबीयत बेहतर नहीं होती तो सिटी स्कैन करवाया जाएगा। वैसे अन्ना को पूरी तरह से बेडरेस्ट की सलाह दी गयी है।
पठारे ने कहा कि अन्ना हजारे की पीठ में सुबह जरूरत से ज्यादा दर्द था जिसके चलते अन्ना ने आज सुबह का नाश्ता भी नहीं किया। जबकि आम तौर पर अन्ना अपनी नियमित दिनचर्या में ढिलाई नहीं बरतते।
यहां आपको बता दें कि अन्ना ने सोमवार को पुणे रैली से लौटते वक्त रीढ़ की हड्डी में सूजन की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें चलने फिरने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल अन्ना हजारे को पेनकिलर्स दिये गये हैं लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अन्ना को अगर फिर भी राहत नहीं मिलती तो उनका शाम को सीटी स्कैन कराया जायेगा।
आपको बता दें कि लोकपाल मुद्दे पर सरकार से बुरी तरह नाराज अन्ना हजारे ने ऐलान किया है कि वो 11 दिसंबर को जंतर-मंतर पर सांकेतिक अनशन करेंगे। ऐसे में अन्ना की तबियत खराब होना निश्चित रूप से उनके आंदलोन को प्रभावित कर सकता है। खैर अन्ना के समर्थक ऊपर वाले से दुआ कर रहे हें कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जायें।












Click it and Unblock the Notifications