मुस्लिमों के लिए ओबीसी कोटे में न हो कटौती: भाजपा

ज्ञात हो की मुख्यमंत्री मायावती ने मुस्लिम आरक्षण के सम्बन्ध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। मायावती का विरोध करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण के लिए यदि पिछड़ा वर्ग के आरक्षित वर्ग के कोटे में कोई कटौती की गई तो इसका डटकर विरोध होगा। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर देश का बंटवारा हुआ था और आरक्षण की बात से देश की बंटवारे की चर्चा शुरू हो जाएगी। कटियार ने कहा कि मुस्लिम वर्ग की जो जातियां आरक्षण की परिधि में आती हैं उनमें से तीन जातियों को छोड़कर सभी जातियों को आराक्षण का लाभ मिल रहा है।
उनका मानना था कि मुस्लिमों के आरक्षण को लेकर जो पत्राचार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच चल रहा है यह चुनावी शिगूफे के अलावा कुछ नहीं है। प्रदेश सरकार को आडे हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज से आ रहे आलू में बोरे का भी दाम नहीं निकल रहा है। नई फसल भी आ गई है लेकिन मुख्यमंत्री के पास वसूली के अलावा कोई काम नहीं। भाजपा नेता ने कहा कि मायावती सरकार के विरोध में भाजपा का जन आंदोलन प्रारम्भ हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications