अन्ना टीम और सैकड़ो समर्थकों ने दिल्ली में निकाली कार रैली

Anna Hazare
नई दिल्ली। देश में भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए और प्रभावी जनलोकपाल बिल लाने के लिए अन्ना हजारे के सैकड़ों समर्थकों ने रविवार को राजधानी में कार रैली निकाली। अन्ना हजारे की सहयोगी किरण बेदी ने रैली को राजघाट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद मैदान में समाप्त हुई। आपको बता दें कि इस रैली में करीब 400 लोगों के शामिल होने की खबर है।

आपको बता दें कि लोकपाल में कई शर्तों पर सरकार से असहमति के बाद अन्‍ना हजारे ने 27 दिसंबर से दीर्घकालीन अनशन करने की धमकी दी है। इस धरने से पहले अन्‍ना हजारे 11 दिसंबर को जंतर-मंतर पर 1 दिन का अनशन करेंगे। इन धरनों से पहले जनता को जागरूक करने और अनशन के लिए माहौल तैयार करने के लिए टीम अन्‍ना ने दिल्‍ली में कार रैली निकाली है।

समाजसेवी अन्‍ना हजारे ने एक बार फिर सरकार पर प्रहार करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री और सरकार ने उनसे जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया गया। अन्‍ना ने यह भी आरोप लगाया है कि संसद की स्‍थायी समीति कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के इशारों पर काम कर रही है। लोकपाल के बारे में अन्‍ना हजारे ने कहा कि यह पूरी तरह से स्‍वतंत्र संस्‍था होनी चाहिए। इसे सीबीआई की तरह सरकार के नियंत्रण में नहीं होना चाहिए। अन्‍ना ने कहा कि समीति ने पहले तय किया था कि निचले स्तर के कर्मचारी भी लोकपाल के दायरे में आएंगे लेकिन अब राहुल गांधी के इशारे पर इस फैसले को वापस ले लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+