नाटो ने जानबूझकर नहीं किया हमला: ओबामा

barak obama
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले हफ्ते नाटो के हवाई हमले में 24 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत पर अपनी सांत्वना व्यक्त करने के लिए आज पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को फोन किया और उनसे कहा कि खेदजनक घटना कोई जानबूझकर किया गया हमला नहीं थी।

इस घटना ने अमेरिका-पाक रिश्तों में बेहद तल्खी पैदा कर दी है और पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के भविष्य को लेकर होने वाले बान सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि आज दिन में राष्ट्रपति ने पिछले हफ्ते अफगान-पाक सीमा पर हुए हमले में 24 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत पर व्यक्तिगत रूप से सांत्वना व्यक्त करने के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को फोन किया।

इसने कहा कि राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि खेदजनक घटना पाकिस्तान पर जानबूझकर किया गया हमला नहीं थी और पूर्ण जांच के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहराई। बयान में कहा गया कि लगभग 30 मिनट तक फोन पर हुई बातचीत में दोनों राष्ट्रपतियों ने अमेरिका-पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+