मुस्लिम आरक्षण तो सरकार का लॉलीपॉप है: आजम खां

मुसलमानों की दयनीय स्थिति के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए आजम खान ने कहा कि बसपा और कांग्रेस दोनों ही आरक्षण की राजनीति खेल रही हैं, दोनों को ही सत्ता प्यारी है, दोनों को ही प्रदेश की जनता से कुछ लेना-देना नहीं है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने कहा है कि वह देश में मुस्लिमों को ओबीसी के निर्धारित 27 फीसदी कोटे में से ही आरक्षण देने के पक्ष में है। यह आरक्षण केवल उन्हीं मुस्लिमों को मिलेगा जो obc ग्रुप के हैं। इससे पहले यूपी सुप्रीमो मायावती ने भी केंद्र सरकार से राज्य में मुस्लिमों को आरक्षण देने की मांग की थी।
कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम मुस्लिमों को पिछले कोटे के आधार पर आरक्षण देने के बारे में विचार कर रहे हैं। मायावती द्वारा मुस्लिमों को आरक्षण देने के सवाल पर कानून मंत्री ने कहा कि राज्य में आरक्षण्ा देने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। मायावती चाहें तो अपने राज्य में मुस्लिमों को आरक्षण दे सकती हैं। इसके लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखने की क्या जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications