दिल्‍ली: ज्वैलर को बंधक बनाकर लूटा

Delhi: Jeweller looted at gunpoint
दिल्ली ( ब्यूरो)। नकाबपोश बदमाशों ने आर्टिफिशयल ज्वेलर के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। ज्वैलर रविंद्र (35) के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चाकू मार दिया। वारदात बाद में बदमाशों ने पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। फरार होने के लिए बदमाशों ने रविंद्र के 11 वर्षीय बेटे राहुल को ढाल बना लिया । धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो बच्चे की हत्या कर देंगे। बाद में बदमाश राहुल को अगवा करके ले गए लेकिन राहुल को कुछ दूर गली में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल रविंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया।

रविंद्र परिवार के साथ डी-749, गली नंबर-3, अशोक नगर में रहता है। परिवार में पत्नी गीता, बेटी रचना (15), बेटा राहुल (11) और शिब्बू (9) है। रविंद्र की घर के नीचे ही आर्टिफिशयल ज्वेलरी की दुकान है। सोमवार रात को रविंद्र घर में पहली मंजिल पर सो रहा था। इस बीच रात करीब दो और ढाई बजे के बीच छत के रास्ते चार नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हुए। सभी चाकू और पिस्टल से लैस थे। बदमाशों ने अलग-अलग कमरों में सो रहे पूरे परिवार को सोते हुए उठाया और बंधक बना लिया। सभी को एक कमरे में लाने के बाद बदमाशों ने रविंद्र से पूछताछ कर घर में रखे लाखों की ज्वेलरी और करीब 40 हजार रुपये लूट लिया। विरोध पर बदमाशों ने रविंद्र के पैर पर चाकू मार दिया। शोर न मचाने की हिदायत देते हुए बदमाश रविंद्र के बेटे राहुल को अपने साथ ले गए। गनीमत यह रही कि उन्होंने बच्चे को पास में ही गली नंबर-11 में छोड़ दिया।

वापस लौटने पर राहुल ने अपने परिवार को मुक्त कराया और पुलिस को मामले की सूचना दी। रविंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अशोक नगर में व्यवसायी के घर हुई लूटपाट के बाद पूरा परिवार दहशत में है। फरार होने के लिए बदमाशों ने 11 वर्षीय मासूम राहुल को ढाल बना लिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने राहुल को जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात के बाद तीनों बच्चे सहम गए हैं। रविंद्र ने बताया कि जब बदमाश राहुल को अपने साथ ले गए तो हमारे होश उड़ गए। हम अपने बच्चे को लेकर बहुत चिंतित हो गए। लेकिन कुछ देर बाद ही राहुल के वापस आने पर पूरे परिवार ने राहत की सांस ली। बच्चों ने बताया कि बदमाशों ने उनके साथ बदसलूकी की। डर की वजह से तीनों ही बच्चे सो भी नहीं पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+